फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children remembered great men by presenting cultural programs

Baghpat News: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने महापुरुषों को किया याद

Sat, 30 Sep 2023 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Children remembered great men by presenting cultural programs
-जेपी पब्लिक स्कूल व सेंट आरवी कान्वेट स्कूल मेें हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल व सेंट आरवी कान्वेट स्कूल मेें शनिवार को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके जीवन से सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।

जेपी पब्लिक स्कूल में निर्देशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्राओं ने भाषण व कविता के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन की घटना से जुड़े सभी पहलुओं को प्रस्तुत किया। कक्षा 6 व 7वीं की छात्राओं ने श्री गणेश की सुंदर वंदना, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के लिए सामूहिक गान प्रस्तुत किया। उधर, सेंट आरवी कान्वेट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग जैन, विद्यालय की निदेशिका चारु जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा और शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने भारत माता, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करते हुए किया l इस दौरान छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिनी, सीमा शर्मा, प्रीति जैन, कशिश, तृप्ति, वैशाली, वर्णिका, दीपा, बेबी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed