फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children in villages playing CT

गांवों में बच्चे बजाएंगे सीटी

Thu, 05 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 05 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय छपरौली के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांव जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे। कोई व्यक्ति खुले में शौच जाएगा तो बच्चे सीटी बजाकर उसे जागरूक करेंगे। इसके बाद भी खुले में शौच जाने वालों से निगरानी कमेटी के सदस्य पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को सौंटी के साथ-साथ कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। निगरानी कमेटी की सदस्य करुणा चौधरी के नेतृत्व मेें टीम के सदस्यों ने लोगों को जागरूक किया। करुणा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए कई कमेटियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन


गांवों मेें सीटी बजाने वाले बच्चों की टीम बनाई गई है। उन्होंने शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने व आसपास साफ-सफाई रखने का भी आह्वान किया। आयोजन में मोहम्मद फारुख, ग्राम सचिव केके यादव, ग्राम प्रधान कालू देवी, इरफान, आशु आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed