फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children children polio drop to drink

बच्चों ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्राप  

Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children children polio drop to drink
मदरसा कासिम उलूम में दूसरे बच्चे को ड्रॉप पिलाता एक छात्र। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में मदरसा कासिम उलूम में रविवार को बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने गई टीम बाक्स व अन्य सामान रखकर कहीं चली गई। घंटों इंतजार के बाद टीम नहीं लौटी, तो बच्चों ने स्वयं एक-दूसरे को पोलियो ड्राप पिलाई। इतना ही नहीं विभागीय रजिस्ट्रर पर भी बच्चों ने एंट्री स्वयं की। यह देख लोग हैरान हो गए और इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दी। इससे क्षुब्ध होकर लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने टीम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

 

नगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा पल्स पोलियो अभियान रामभरोसे चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बावली रोड स्थित मदरसा कासिम उलूम में बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत ड्राप पिलाने गई थी, लेकिन अचानक वहां से बिना किसी को बताए टीम कहीं चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घंटों इंतजार के बाद टीम नहीं लौटी, तो मदरसे के बच्चों ने एक-दूसरे को ड्राप पिलानी शुरू कर दी। बाद में मदरसे के बच्चों ने ही वहां पर आए मोहल्ले के बच्चों को ड्राप पिलाई। इसको देख वहां पर मौजूद लोग हैरान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दी। आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

बच्चों को एक साथ कई-कई ड्राप पिलाने के बाद बच्चों ने वहां पर रखे रजिस्ट्रर पर स्वयं एंट्री की। इसको लेकर लोगों ने विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच कर उक्त टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा कि मदरसे के पास बूथ लगाकर 95 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई है। फिर भी टीम के मदरसे से बाक्स रखकर चले जाने के मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed