फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children came in the form of Radha-Krishna, everyone's mind

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम ने मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children came in the form of Radha-Krishna, everyone's mind
अग्रवाल मंडी टटीरी के शहीद मनवीर नेशनल सेकेंडरी स्कूल बली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले की शैक्षिक संस्थाओं में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। स्कूलों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के त्योहार पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने किया। कार्यक्त्रस्म में छात्र-छात्राओं ने गीत, लघु नाटिका, मटकी फोड़ व भगवान की लीलाओं का प्रस्तुतीकरण कर श्रीकृष्ण के चरित्र पर प्रकाश डाला। मौके पर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। मौके पर बबलेश, राजीव, अभिषेक, मनोज, दीपक, शिवम, अमन, अर्पित, प्रवेश, ममता, अंतिम मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन के अलग-अलग रूपों को दर्शाया और भगवान की लीलाओं को सुंदर व मोहक ढंग से प्रस्तुत किया। मौके पर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राधा और कृष्ण, सुदामा और ग्वालो की ड्रेस में छात्र-छात्राओं ने गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो की धुन पर धमाल मचाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कंचन, काव्या व अभिराज ने प्रथम स्थान, रितिका, गरिमा, आराध्या व माधव दूसरे और सिया, कुंज, विहान, अक्षी व अयान तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के प्रबंधक कृष्ण पाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि श्री कृष्ण एक मात्र ऐसे आराध्य हैं, जो की सोलह कलाओं से युक्त है। उनका गीता का उपदेश विश्व भर में अनुकरणीय है और इसमें जीवन का पूरा सार समाया हुआ है। मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा, प्रतिभा राज, सवेरा, मनोरमा, संध्या, इंदु, चक्षु, टीना, पारुल, करिश्मा व रितेश मौजूद रहे। उधर लक्ष्य पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किए। कार्यक्त्रस्म में स्कूल के प्रबंधक बीके शर्मा, आदेश शर्मा, डॉ. प्रवीण शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ. शांताजीत बाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अग्रवाल मंडी टटीरी के शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्रा राधा, कृष्ण, गोपी और सुदामा की ड्रेस में स्कूल पहुंचे।

स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता चार हाउसों के बीच कराई गई। प्रतियोगिता में देवांशी राधा, अनिरुद्ध कृष्ण और दर्श सुदामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर कुलदीप, रश्मि शर्मा, नीतू कौर, राखी, नेहा, अंजू, राघव मिश्रा, वंदना, पूजा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed