फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children become vulnerable to diseases as winter progresses

Baghpat News: सर्दी बढ़ते ही बच्चे बीमारियों की चपेट में

Fri, 22 Dec 2023 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Children become vulnerable to diseases as winter progresses
बागपत। सर्दी बढ़ने का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो निमोनिया और खांसी बच्चों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में बच्चों की ओपीडी 60 से बढ़कर सौ से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले सबसे अधिक बच्चे निमोनिया, खांसी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने सर्दी के मौसम में बच्चों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बच्चों को सर्दी लगने पर लापरवाही न बरते और तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

--
पिछले दो दिन से बढ़ी ठंड
यहां पिछले दो दिन से ज्यादा ठंड बढ़ी है। जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब वह 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। इस तरह ठंडक का अहसास ज्यादा हो रहा है और ठंड से बचाव में लापरवाही बरतने पर बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन बातों का रखे ध्यान
-बच्चों का सिर ढककर और मोजे पहनाकर रखें
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं
-बच्चों को ठंडी चीजों का सेवन कराने से बचें
-सर्दी से बचाव के लिए पानी की भाप दें
-खाने में गर्म पदार्थों का सेवन कराए
-बच्चों को ठंडी हवा में घर से बाहर ना निकालें
-कमरे का तापमान सामान्य रखें
-बच्चे को थोड़ी देर के अंतराल पर गर्म पानी पिलाते रहें
----
सर्दी बढ़ने से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में सबसे अधिक बच्चे बुखार और खांसी जुकाम के पहुंच रहे हैं। लोगों को बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। - डॉ. सत्यप्रकाश, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed