फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister Abhyudaya Yojana: 300 candidates applied for coaching

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: कोचिंग के लिए 300 अभ्यार्थियों ने किया आवेदन

Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Abhyudaya Yojana: 300 candidates applied for coaching
- 30 और 31 मई को नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग के लिए 300 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यार्थियों के चयन के लिए 30 और 31 मई को नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यार्थियों को योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अभ्यार्थियों को यूपीपीसीएस, जेईई, एनईईटी, एडीए/सीडीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से अभ्यार्थियों को इन कोर्सो का प्रशिक्षण लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए पूर्व में 20 मई और फिर आवेदन तिथि को बढ़ाकर 25 मई कर दिया गया था। निशुल्क कोचिंग के लिए जिले के 300 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

अभ्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन करने के लिए 30 और 31 मई को नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में साक्षात्कार लिया जाएगा और उनकी योग्यता के प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के जिला कोर्स कोर्डिनेटर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि काउंसलिंग के बाद चयनित अभ्यार्थियों को 15 जून से कोचिंग की दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक विभाग की लाइब्रेरी से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed