{"_id":"59233a554f1c1b3d6a537206","slug":"chhatron-ka-college-tehsil-mein-pardarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का कॉलेज-तहसील में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का कॉलेज-तहसील में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव में दो दिन पहले चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गलत ढंग से एक खेत में नाप-तौल करने से रोकने पर कुछ लोगों के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट करने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कॉलेज में पढ़ने वालेे छात्र युवा छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बामनौली गांव में चकबंदी को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। चकबंदी कार्य मेें लगे कर्मचारी और गांव के कुछ लोग गलत ढंग से चकबंदी प्रक्रिया करा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
उन्होंने कहा जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बीएससी एजी में पढ़ रहे छात्र नवीन पुत्र राजपाल निवासी बामनौली के खेत में कुछ लोगों ने दो दिन पहले गलत ढंग से चकबंदी प्रक्रिया कराकर अवैध कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने हमलाकर नवीन को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में एकत्र होकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दर्शन सिंह को ज्ञापन सौंपकर छात्र पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें मोनू, श्रीपाल, जगमेहर, ब्रजराज, भूपेंद्र, बबलू, अंकुश, दीपक, वीरपाल, गौरव, पुष्पेंद्र आदि रहे।