फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chhatraon se chhedchad

छात्राओं से छेड़छाड़, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 23 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (ब्यूरो)। कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट छात्राओं पर फब्तियां कसते और छेड़छाड़ करने पर आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया। बाद में उसको पुलिस को सौंपा। लोगों ने कहा मनचले आए दिन स्टेशन के आसपास और बाजार से गुजरने वाले छात्राओं को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चार छात्राएं सोमवार सुबह कोचिंग के लिए जा रही थी। बागपत रोड स्टेशन के पास से गुजरते समय एक युवक ने उन पर फब्तियां कसी और छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। सभी ने मिलकर आरोपी युवक की धुनाई कर दी। इस दौरान आरोपी घायल हो गया। बाद में उसको पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


छात्राओं ने पुलिस को दी जानकारी में बताया आरोपी युवक पिछले तीन दिन से उनको परेशान कर रहा था। समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे उनका सड़क से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आरोपी दिल्ली में एक विभाग में सफाई कर्मी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। आरोपी युवक को कोतवाली में जाने का पता लगते ही उनके परिजन वहां पर पहुंच गए। बाद में छात्राओं के परिवार के लोग भी पहुंचे। शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed