फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chhaprauli MLA caught a vehicle laden with animals

छपरौली विधायक ने पकड़वाई पशुओं से लदी गाड़ी

Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chhaprauli MLA caught a vehicle laden with animals
पशुओं को कटान के लिए लेकर जा रहे थे तीनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने रविवार को एक पिकअप गाड़ी में चार पशुओं को लादकर कटान के लिए ले जा रहे तीन लोगों को बरनावा पुलिस चौकी पर पकड़वा दिया। तीनों आरोपी मेरठ के मवाना क्षेत्र के रहने वाले है।

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि वह रविवार को दाहा बरनावा मार्ग से आ रहे थे। रास्ते में एक पिकअप गाड़ी में कुछ युवक चार पशुओं को ठसाठस लाद ले जा रहे थे। उन्हें कटान किए जाने का शक हुआ तो उन्होंने पिकअप गाड़ी के चालक को रुकने के लिए कहा। मगर, चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। विधायक ने बरनावा चौकी पर पुलिस को पिकअप गाड़ी को पकड़वा दिया। विधायक ने पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था कराई और पकड़े गए आरोपी गाड़ी चालक जुल्फिकार पुत्र फकीरा, मीनू पुत्र बूंद, सोनू पुत्र रोताश निवासी काबली गेट मवाना, मेरठ के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। एसएसआई मुनेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed