फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chetan was advised to set goals and move ahead

युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दे गए थे चेतन

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chetan was advised to set goals and move ahead
दो जनवरी बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में प्रतियोगिता के समापंन अवसर पर पदक विजेता खि? - फोटो : BAGHPAT
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन पर बागपत आए थे चेतन चौहान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं यूपी के सैनिक कल्याण मंत्री चेतन चौहान के निधन पर जिले में भी शोक जताया गया। चौहान इसी साल दो जनवरी को ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिले में पहुंचे थे।

एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में आए चेतन चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। दिल्ली के लिए लंबे समय तक रणजी ट्रॉफी खेले चेतन चौहान ने दिल्ली जिला क्रिकेट संघ की मीटिंग में ताल घूंसे चलने के प्रकरण पर दुख जताया था। उनका मानना था कि दिल्ली में क्रिकेट के हालात ऐसे बन गए हैं कि अब बीसीसीआई को हस्तक्षेप करना चाहिए, तभी स्थिति में सुधार संभव हो होगा। बागपत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया था कि वह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। अपने लक्ष्य पर फोकस करें और उसे हासिल करें। प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, भूपेंद्र चौहान, सुधारस चौहान ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed