फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Checked records, took information about residences

Baghpat News: रिकार्ड चेक किए, आवासों की जानकारी ली

Thu, 29 Dec 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Checked records, took information about residences
बागपत के पुराना कस्बे में महिलाओं की समस्या सुनती राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि - फोटो : BAGHPAT
बागपत/दोघट। राज्य निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका बागपत और नगर पंचायत दोघट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायत के रिकार्ड चेक कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए आवास की जानकारी ली। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कस्बा दोघट का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत की फाइलें चेक कर समाज कल्याण विभाग लखनऊ से अधिकारी पूजा बाल्मीकि ने नगर पंचायत दोघट के कार्यालय पहुंच कर फाइल का निरीक्षण किया तथा नगर पंचायत पर लगे सफाई कर्मचारियों के प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने मकान बने, तनख्वाह सही समय पर मिल रही है या नहीं, वाल्मीकि बस्ती में साफ सफाई की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग अधिकारी पूजा वाल्मीकि ने बताया की नगर पंचायत दोघट पर सब कुछ ठीक पाया। मौके पर विपिन कुमार, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, अरविंद मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ौत नगर पालिका, छपरौली नगर पंचायत का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-------
स्वच्छ कारों को नहीं मिला लाभ, शून्य भेजी रिपोर्ट
राज्य निगरानी समिति की सदस्य के निरीक्षण के दौरान सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में स्वच्छ कारों को लाभ नहीं दिया जाने की जानकारी मिली। जिस पर पूजा वाल्मीकि ने बताया कि इसकी रिपोर्ट शून्य भेजी गई है, जिससे मंत्रालय व शासन को अवगत कराया जाएगा। उधर शहर की वाल्मीकि बस्ती में उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छपरौली नगर पंचायत पर लटका मिला ताला
छपरौली नगर पंचायत का निरीक्षण करने पहुंची राज्य निगरानी समिति की सदस्य को ताला लटका मिला। उच्चाधिकारियों को फोन करने के बाद ईओ वहां पहुंचे। इसके बाद निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed