फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cheating of five lakhs from the wife of the owner of the marriage pavilion

विवाह मंडप के मालिक की पत्नी से पांच लाख की ठगी

Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating of five lakhs from the wife of the owner of the marriage pavilion
पांच लाख की ठगी के बाद शिकायती पत्र दिखाती मंगलम विवाह मण्ड़प के मालिक व उनकी पत्नी। - फोटो : BARAUT
रियल स्टेट कंपनी के नए प्रोजेक्ट में निवेश कराने के बहाने की गई ठगी
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रियल स्टेट कंपनी के नए प्रोजेक्ट में निवेश कराने के बहाने एक युवक और एक महिला ने बड़ौत स्थित मंगलम विवाह मंडप के मालिक की पत्नी से पांच लाख की ठगी कर ली। आरोप है कि एक माह पूर्व तहरीर देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

लोहिया बाजार ओल्ड स्टेट बैंक बिल्डिंग की रहने वाले मुकेश चंद जैन मंगलम विवाह मंडप के मालिक है। उनकी पत्नी अर्चना जैन ने शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन से शिकायत की कि फरवरी माह में राजेश नाम के युवक और पूनम नाम की महिला ने खुद को रियल स्टेट कंपनी में कर्मचारी बताते हुए उससे संपर्क किया था। कंपनी के नए प्रोजेक्ट में अच्छी कमाई का अवसर बताते हुए निवेश करने की बात कही थी। दोनों के कहने पर उसने आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख की धनराशि भेजी थी। मगर, इसके बाद से दोनों ने व्यवहार बदल गया। आरोप लगाया कि अब आरोपी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे है। उन्होंने इस संबंध में मार्च माह में कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन अभी तक न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई। पीड़िता ने बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा पर भी अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed