{"_id":"6462454a233d37361d0af386","slug":"chaudhary-jayant-will-start-harmony-campaign-from-panchi-on-may-19-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1278-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 19 मई को चौधरी जयंत पांची से शुरू करेंगे समरसता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 19 मई को चौधरी जयंत पांची से शुरू करेंगे समरसता अभियान
Tue, 16 May 2023 01:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:03 PM IST
सार
रालोद की बैठक में तय हुआ कि 19 मई से शुरू होने वाले चौधरी जयंत सिंह के समरसता अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में रालोद के जिला कार्यालय पर सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 19 मई से शुरू होने वाले चौधरी जयंत सिंह के समरसता अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा और विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 19 मई से प्रदेश में समरसता अभियान की शुरुआत बागपत से कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले बागपत में जैन धर्मशाला में 19 मई को सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद पांची गांव में कार्यक्रम करके चमरावल, ललियाना, गोना, सहवानपुर, सिंगोली तगा, भैड़ापुर, विनयपुर और भगौट में जाएंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में रालोद का प्रदर्शन शानदार रहा। रालोद कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अहमद हमीद, चेयरमैन राजूद्दीन, जयवीर तोमर, सुभाष गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल तेवितया, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।