{"_id":"62016a193b8dc251f0578a30","slug":"chaudhary-jayant-reached-the-area-to-do-public-relations-baghpat-news-mrt576185218","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में जनसंपर्क करने पहुंच गए चौधरी जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में जनसंपर्क करने पहुंच गए चौधरी जयंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सोमवार को ढिक़ौली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके पश्चात अचानक क्षेत्र के गांव सुन्हैड़ा, सांकरौद, काठा व बसी में जनसंपर्क करने पहुंच गए। उन्होंने यहां रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद के पक्ष में वोट मांगे।
चौधरी जयंत सिंह की जनसभा ढिक़ौली गांव के सेवानिवृत्त कैप्टन राजसिंह से अध्यक्षता कराई गई। वहां लोगों को संबोधित करने के बाद जयंत सिंह गांवों में जनसंपर्क करने निकल गए। इसलिए उनका हेलिकॉप्टर खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया। जयंत सिंह का जनसंपर्क घंटों तक चलता रहा। उन्होंने लोगों से कहा कि अब चुनाव के लिए वक्त नहीं बचा है और जितना भी समय है उसके लिए सभी को कमर कसकर जुटना है। उन्होंने कहा कि अहमद हमीद के पिता नवाब कोकब हमीद व इस परिवार से चौधरी अजित सिंह का बड़ा लगाव था। इसलिए सभी को उनका पूरा सहयोग करना है। इसके साथ ही जयंत सिंह ने अहमद हमीद से कहा कि जितना सहयोग लोग अब चुनाव में कर रहे हैं, उससे ज्यादा विकास उनके लिए करना होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, गजेंद्र मुन्ना, डॉ. अजय तोमर, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल, सुखबीर सिंह गठीना, चेयरमैन मांगेराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयकिशोर, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, ओमवीर ढाका, विकास बाछौड़, दीपक यादव, फखरूद्दीन, सुरेश मलिक, रामपाल यादव, हाजी तराबुद्दीन के अतिरिक्त ढिक़ौली के प्रधान संदीप, तेजवीर, अजय, धर्मवीर, नरेश, महक सिंह, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।