{"_id":"62892e801a9bf002884d63d0","slug":"change-in-holiday-of-council-schools-session-will-start-from-june-16-baghpat-news-mrt589468362","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के अवकाश में बदलाव, 16 जून से शुरू होगा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के अवकाश में बदलाव, 16 जून से शुरू होगा सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया है। इस बार एक जुलाई के बजाए 16 जून को स्कूल खुलेंगे। गर्मी के 15 दिन का अवकाश सर्दी में दिया जाएगा।
अभी तक परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश किया जाता था। मगर, इस बार शासन ने अवकाश में बदलाव किया है। अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 19 से 15 जून तक किया जाएगा। 16 जून से स्कूलों में शैक्षिक सत्र शुरू कराया जाएगा। जून माह के 15 दिन का अवकाश 31 दिसंबर से 14 जून तक समायोजित किया जाएगा। स्कूलों में गर्मी में 27 दिन और सर्दी में 15 दिन के अवकाश सहित 42 दिन का अवकाश मिलेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव किया गया है। अब स्कूलों में गर्मी में 27 दिन और सर्दी में 15 दिन का अवकाश किया जाएगा।