फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrated Republic Day in district

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...

Sun, 28 Jan 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Jan 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Republic Day in district
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड में भाग लेती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में लोगों को एकता और भाईचारे की शपथ दिलाई । परेड में विभिन्न विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता सेना और काठा नाव हादसे में 11 लोगों की जिंदगी बचाने वाले गोताखोरों को पुलिस-प्रशासन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सुबह सवा आठ बजे राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार और पुलिस लाइन में डीएम ने कहा कि सबको ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना है, जिससे जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। कोई भी एक कमजोर कड़ी या लापरवाही विकास में बाधक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह को शॉल और बैग देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी, दूसरा स्थान क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल बागपत को सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एसपी जयप्रकाश, सीडीओ चांदनी सिंह, एडीएम लोकपाल सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी अजय उपाध्याय, डीसीओ सुशील कुमार, डीपीआरओ संजय यादव, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग आदि रहीं।

पंचायती राज विभाग की झांकी रही प्रथम
बागपत। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर विकास कार्यों के 15 विभागों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। इसमें प्रथम स्थान पंचायती राज विभाग की झांकी, द्वितीय स्थान पर वन विभाग और तृतीय स्थान पर कृषि विभाग की झांकी रही। डीएम ने बेहतर झांकियों के लिए डीपीआरओ संजय यादव, डीएफओ अरुण कुमार और उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार को सम्मानित किया।


गोताखोर किए सम्मानित
बागपत। 14 सितंबर को जनपद में  काठा नाव हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले गोताखोर इरफान, शरीफ, नौशाद और इमरान को जिलाधिकारी  ने कंबल देकर सम्मानित किया। सीएफओ आनंद पाल सिंह को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed