बिनौली। श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर बिनौली में में बुधवार को जैन अनुयायियों ने भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया। उन्होंने आयोजित विधान में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान श्री को सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया।
प्रात:काल पंडित गौरव शास्त्री के निर्देशन में जैन अनुयायियों ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान नेमिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा आदि क्रियाएं संपन्न कर अर्घ्य समर्पित किए। उन्होंने भगवान श्री को सामूहिक निर्वाण लड्डू भी चढ़ाया।
पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि जीवन में किसी को दुख मत दो, क्योंकि किसी को दुखी करके कोई भी खुश नहीं रह सकता है। उन्होंने सभी को जियो और जीने दो के मूलमंत्र पर चलने की प्रेरणा दी। विधान में मदन जैन, राकेश जैन, रविंद्र जैन, सत्यप्रकाश गोयल, प्रमोद जैन, विमल जैन, जिवेंद्र जैन, प्रवीन जैन, सुभाष जैन, कमल जैन, गौरव जैन, अनुराग जैन, उत्सव जैन, सोनू जैन, आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।