फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CDO will investigate allegations of Rs 100 crore scam in flood relief work

Baghpat News: सीडीओ करेंगे बाढ़ राहत कार्यों में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच

Wed, 30 Oct 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
CDO will investigate allegations of Rs 100 crore scam in flood relief work
-डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच कर चार नवंबर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए
विज्ञापन

फोटो- तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्यमंत्री व विधायक के बाढ़ राहत कार्यों में सौ करोड़ रुपये के घपले का आरोप लगाने की जांच सीडीओ को सौंपी गई है। सीडीओ को चार नवंबर तक रिपोर्ट देने के डीएम ने आदेश दिए हैं। इस तरह सिंचाई विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ सकती है।

राज्य मंत्री केपी मलिक व विधायक योगेश धामा ने जलशक्ति मंत्री व प्रमुख सचिव को शिकायत कर आरोप लगाया था कि सिंचाई विभाग ने जागोस, काठा गांव में बाढ़ राहत की परियोजना में काम कराया था। जहां कट्टों में मिट्टी की लागत कई गुना ज्यादा दिखाई गई, जबकि कट्टों मेें यमुना से ही रेत भरकर लगा दिए गए। कट्टों में भरे रेत की रायल्टी भी जमा तक नहीं की गई है। इसके अलावा ठेके भी गलत छोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। इस मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले पर जांच बैठा दी है। साथ ही सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाए गए सभी बिंदुओं पर जांच करने के बाद रिपोर्ट दें ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed