फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CDO Seeks Refuge in the Peace of the Art of Living; Will Observe Three Days of SilenceCDO Seeks Refuge in the Peace of the Art of Living; Will Observe Three Days of Silence

Baghpat News: शांति के आर्ट ऑफ लिविंग की शरण में सीडीओ, तीन दिन मौन धारण रखेंगे

Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
CDO Seeks Refuge in the Peace of the Art of Living; Will Observe Three Days of SilenceCDO Seeks Refuge in the Peace of the Art of Living; Will Observe Three Days of Silence
बागपत। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिल कुमार सिंह तीन दिन की छुट्टी पर आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। इस दौरान वह मौन धारण करेंगे और किसी से संपर्क नहीं कर पाएंगे। उनके इस अवकाश को विकास भवन में हाल ही में हुई अधिकारियों की खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन




विकास भवन में पिछले कुछ समय से अशांति का माहौल बना हुआ है। पहले पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सीडीओ को शांत कराना पड़ा था। बुधवार को भी जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता और जिला गन्ना अधिकारी के बीच सीडीओ के सामने ही तीखी बहस हो गई थी। इन घटनाओं के बाद सीडीओ के अवकाश पर जाने को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था। उन्होंने बृहस्पतिवार से तीन दिन का अवकाश लिया है। उधर, इस मामले में डीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि सीडीओ तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं। इससे ज्यादा जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन


-सीडीओ का स्पष्टीकरण और अवकाश
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अपने अवकाश को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था। बृहस्पतिवार से शुरू हुई यह तीन दिवसीय छुट्टी आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम के लिए है। सीडीओ ने अपनी फेसबुक पोस्ट में यह भी बताया कि वह इस दौरान मौन धारण करेंगे। इसलिए वह किसी भी फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed