{"_id":"63348e8ae7661000e26d7339","slug":"cdo-reached-nabard-office-gate-did-not-open-baghpat-news-mrt6073324164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड दफ्तर पहुंचे सीडीओ, नहीं खुले गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड दफ्तर पहुंचे सीडीओ, नहीं खुले गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शिकायतें मिलने पर मेरठ रोड स्थित कालोनी में नाबार्ड दफ्तर का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ गेट नहीं खुलने पर वापस लौट गए। जिसमें कार्रवाई के लिए नाबार्ड के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि नाबार्ड के अधिकारी के कार्यालय में नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार दोपहर नाबार्ड कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि नाबार्ड का कार्यालय मेरठ रोड पर सिटी प्लाजा के मकान में ऊपरी बिल्डिंग में है। जहां निरीक्षण के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जहां 15 मिनट बाद तक दरवाजा नहीं खोला गया और बिना निरीक्षण किए वापस लौट गए। जिसमें नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक से स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया और लापरवाही पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र जारी किया है।
इसके उपरांत बड़ौत ब्लाक का निरीक्षण किया। जहां वरिष्ठ सहायक वर्षा रानी के अभिलेख अपूर्ण मिले। जिसमें सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं भी अधूरी मिली। जिस पर वरिष्ठ सहायक वर्षा रानी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।