{"_id":"657a0ae84ab115e2b40f4fc5","slug":"cdo-gave-instructions-in-the-evening-employees-found-missing-again-in-the-morning-baghpat-news-c-28-1-bag1001-8017-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीडीओ ने शाम को दी हिदायत, सुबह फिर नदारद मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीडीओ ने शाम को दी हिदायत, सुबह फिर नदारद मिले कर्मचारी
Thu, 14 Dec 2023 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
- सीडीओ ने शाम को दी हिदायत तो सुबह फिर नदारद मिले कर्मचारी
- औचक निरीक्षण में कार्यालयों से नदारद मिले 16 कर्मचारियों से सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बगापत। विकास भवन में मंगलवार शाम सीडीओ के निरीक्षण में नदारद मिले अधिकारी और कर्मचारियों ने सुधार नहीं किया। अधिकारी और कर्मचारी बुधवार की सुबह भी अपने कार्यालयों से नदारद मिले। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और छह विभागों में तैनात 16 अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम पौने पांच बजे कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी विभाग, कौशल विकास मिशन, जिला कृषि विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहकारिता विभाग में तैनात 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। सीडीओ ने बुधवार की सुबह सवा दस बजे सीडीओ ने फिर औचक निरीक्षण किया तो शाम को नदारद मिले कई कर्मचारी सुबह फिर नदारद मिले। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही रोजाना सवा दस बजे हाजिरी रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
- ये मिले नदारद
सीडीओ के औचक निरीक्षण में कौशल विकास मिशन में तैनात एमआईएस मैनेजर कन्हैया कुमार, आशुतोष कुमार, जिला एवं अर्थ सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में तैनात गीता, जिला कृषि विभाग में तैनात अंकुर सिंह, विकास मोहन, अभिषेक और अभिषेक शर्मा, प्रोबेशन विभाग में तैनात प्रीति, रविता, अशोक कुमार सरोप सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात शान मोहम्मद, सहकारिता में तैनात ओमप्रकाश, जमशेद अली, एसपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा।