फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CDO found incomplete construction of Ninana-Biharipur road

Baghpat News: सीडीओ को अधूरा मिला निनाना-बिहारीपुर मार्ग का निर्माण

Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
CDO found incomplete construction of Ninana-Biharipur road
बागपत। निनाना-बिहारीपुर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को मार्ग का निर्माण अधूरा मिला। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और मार्ग निर्माण की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से ब्योरा भी तलब किया।
विज्ञापन

सीडीओ एमएल व्यास ने बताया कि फैजपुर निनाना से बिहारीपुर जाने वाले मार्ग का ठेका 88 लाख रुपये में छोड़ा गया था। जिसका निर्माण अधूरा होने की शिकायत पर कई महीने पहले ठेकेदार को कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। सीडीओ ने बताया कि ठेकेदार ने कुछ मार्ग पर सीसी रोड बना दी, जबकि कुछ मार्ग पर पत्थर डालकर अधूरा छोड़ दिया गया। जिससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का निर्माण अधूरा रहने पर सीडीओ ने समिति गठित कर जांच करानेे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण का ब्योरा संबंधित विभाग से तलब किया गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed