खेकड़ा। सीडीओ ने सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रसव की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को प्रसव की संख्या बढ़ाने के साथ जिस गांव से प्रसव नहीं आ रहे वहां की आशा के कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। वहीं, दवा का स्टॉक चेक किया। प्रत्येक वार्ड में चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर को अस्पताल में सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सीएचसी पर प्रसव संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि जिस गांव से प्रसव नहीं आ रहे हैं, वहां की आशा और उसकी संगिनी के कार्य की समीक्षा की जाए। इस दौरान डॉ. मसूद, धर्मेंद्र कुमार, बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अभिषेक यादव, विपिन कुमार, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद