फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE Result 2024: two 12th class students committed suicide after failing and getting low marks in Baghpat

दोनों ने मौत को चुन लिया: लक्ष्य ने फेल होने तो आयुष ने कम नंबर आने पर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 14 May 2024 09:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2024 09:56 PM IST
सार

CBSE Result 2024 : बागपत जिले में फेल होने पर 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरे छात्र ने कम नंबर आने पर खौफनाक कदम लिया। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
CBSE Result 2024: two 12th class students committed suicide after failing and getting low marks in Baghpat
आयुष और लक्ष्य का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बागपत में एक छात्र ने फेल होने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरे छात्र ने 12वीं में कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

विज्ञापन


बड़ौली के दिव्यांग पवन का बेटा लक्ष्य (23) सोमवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम आने पर चार विषय में फेल हो गया। इसका पता चलने पर परिजनों से बचकर जंगल में स्थित आम के बाग में चला गया। जहां उसने पेड़ पर फंदे से लटककर फांसी लगा ली। उसके फांसी लगाने का पता चलने पर परिजन उसे लेकर नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पिता पवन के अनुसार, लक्ष्य ने 10वीं में 58 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। यह भी बताया जा रहा है कि दो माह पहले स्कूल के पास हुए झगड़े के बाद छात्र लक्ष्य को स्कूल नहीं आने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद लक्ष्य कोचिंग के माध्यम से पढ़ाई कर रहा था।

आयुष ने कम नंबर आने पर जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
बड़ौत की पट्टी चौधरान के रहने वाले नगर पालिका कर्मी अंकित के भाई आयुष तालियान (16) ने 12वीं में कम अंक आने पर सोमवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर नगर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से छात्र को गंभीर हालत में रेफर किया गया तो परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मंगलवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। आयुष के पिता राजेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है और अब आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: हाईवे पर सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

छात्रों के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। परीक्षा परिणाम को लेकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। - एनपी सिंह, एएसपी

यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: युवक की हत्या कर शव ईंख के खेत में फेंका, नहीं हो सकी पहचान, जेब में मिला ये सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed