{"_id":"67913ba611e4ce96e6038d84","slug":"case-should-be-filed-at-one-stop-centre-landline-phone-should-also-be-installed-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125311-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वन स्टॉप सेंटर पर दर्ज हो मुकदमा, लैंडलाइन फोन भी लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वन स्टॉप सेंटर पर दर्ज हो मुकदमा, लैंडलाइन फोन भी लगाया जाए
विज्ञापन
बागपत। वन स्टॉप सेंटर का बुधवार को डीएम अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पर लैंडलाइन फोन लगाया जाए। हेल्पलाइन नंबर 181 का प्रचार प्रसार कराया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ कंप्यूटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वन स्टॉप सेंटर पर एफआईआर दर्ज करवाने की सुविधा महिलाओं और बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों के मामलों में उन्हें तुरंत न्याय और सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पीड़ितों को पुलिस थाने जाने की आवश्यकता न हो और उन्हें सेंटर पर ही प्राथमिक सहायता, परामर्श, और कानूनी सहायता मिले। उन्होंने कहा कि साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर एसके चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कैलाश चंद तिवारी, डॉ दीपक मौजूद रहे।