फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case registered against 15 for beating BJP workers in Tilwara

Baghpat News: तिलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने में 15 पर मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 for beating BJP workers in Tilwara
छपरौली। तिलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को ही नहीं पीटा, बल्कि पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। हंगामा होने पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ भी खींचतान की गई। अब मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं मामले को दबाने वाले छपरौली थाना प्रभारी पर भी शिकंजा कसा गया तो 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तिलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम प्राथमिक विद्यालय में रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान का जनसंपर्क कार्यक्रम था। भाजपा के छपरौली विधानसभा के संयोजक धूमसिंह कार्यक्रम खत्म होने पर डाॅ. सांगवान को अपने घर पर चाय पीने के लिए कहने लगे। वहां कई रालोद कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो मंच पर ही भाजपा नेता व रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी। इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई। वह बचकर भागने लगे तो उनको दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन

जब सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय वहां पहुंचे तो उनके साथ भी खींचतान की गई। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा और किसी तरह भाजपा के लोकसभा प्रभारी अशोक नागर व रालोद के पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, एडवोकेट जयवीर तोमर ने मामला शांत कराया। तिलवाड़ा में भाजपा नेताओं के साथ मारपीट की वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गई, जिसके बाद छपरौली थाने में पुलिस की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली थाना प्रभारी ने अफसरों से झूठ बोला
तिलवाड़ा में सरकारी स्कूल में हुए राजनीतिक कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद भी छपरौली थाना प्रभारी कुलदीप सिंह वरिष्ठ अफसरों को झूठ बोलकर बरगलाते रहे। शुक्रवार को जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी को लताड़ लगाई। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं गांव के एक व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि गांव में लाइसेंसी हथियार भी लहराए गए और खूब बवाल किया गया।
--
वर्जन
इस मामले में हमारे छपरौली विधानसभा के संयोजक धूमसिंह की कोई गलती नहीं थी। मंच पर रालोद के कार्यकर्ता धूमसिंह व अन्य के साथ खींचतान करते हुए मारपीट करने लगे। अब रालोद के नेता कह रहे हैं कि जिसने गलती की है, उस पर कार्रवाई होगी। - वेदपाल उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष
तिलवाड़ा में जिसकी गलती है, उनसे माफी मंगवाई जाएगी और सभी बैठकर आपसी मनमुटाव दूर करेंगे। भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। - सुनील रोहटा, प्रवक्ता रालोद

--
तिलवाड़ा में मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट करने वालों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed