फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed for violation of code of conduct

वोटरों को लुभाने के मामले में दर्जनो दावेदारों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed for violation of code of conduct
बड़ौत। चुनाव नजदीक आने के साथ दावेदारों ने चुनाव-प्रचार व वोटरों को लुभाने के लिए ताकत झोंकी दी है। इस दौरान दावेदार न तो चुनाव आचार संहिता का पालन कर रहे हैं और न ही कोविड-19 नियमों का। उधर, पुलिस-प्रशासन ने ऐसे दर्जनों दावेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जो वोटरों को लुभाने के लिए खाद्य सामग्री बांट रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्रयांशु पुत्र रामकिशोर निवासी ट्योढी, अमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी बावली के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, छपरौली पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छपरौली एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि अर्जुन पुत्र विजयपाल झाडख़ेड़ी थाना कैराना जनपद शामली, शौकित पुत्र कबूला निवासी सिनौली थाना छपरौली व यशपाल तोमर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बरवाला थाना रमाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त बिनौली थाना क्षेत्र में मुंशी पुत्र नाजर, मुनीफ, इकबाल, वहीद पुत्रगण मुंशी, आरिफ पुत्र राशिद निवासी पिचौकरा समेत 15 से 20, रवींद्र पुत्र जयवीर निवासी माल माजरा समेत तीन-चार अज्ञात, सतवीर पुत्र खेमचंद निवासी माल माजरा थाना बिनौली व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed