फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed for misbehaving with a female employee of Women Power Helpline

Baghpat News: वुमन पावर हेल्पलाइन की महिलाकर्मी से अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Dec 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 09 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed for misbehaving with a female employee of Women Power Helpline
छपरौली। वुमन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर बार-बार फोन कर महिला कर्मी से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें सादिकपुर सिनौली गांव के संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर महिला कर्मियों को परेशान करने के मामलों में पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ऐसे प्रकरणों को चिह्नित कर थानों पर कार्रवाई कराई जा रही है। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार यादव ने छपरौली थाना पुलिस को पत्र भेजकर सादिकपुर सिनौली गांव के संजय पर कार्रवाई करने के लिए लिखा।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने बताया कि सिनौली गांव के संजय कुमार ने वुमन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 पर बार बार कॉल कर महिलाकर्मियों से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। छपरौली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इससे पहले बड़ौत के एक युवक पर वुमन पावर हेल्पलाइन पर फोन करके महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed