फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against village youth on tahrir of father of deceased

मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के युवक पर केस दर्ज

Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against village youth on tahrir of father of deceased
बड़ौत। बड़ौली गांव में रविवार की रात्रि में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे निर्माणाधीन नाले को लेकर हुए विवाद के बाद अनुज की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि में बड़ौली गांव में अनुज उर्फ मोनू पुत्र महक सिंह उम्र 28 की हाईवे पर नाले को लेकर चल रहे विवाद के कारण गांव के ही दूसरे पक्ष के राज कुमार ने गोली मारकर हत्या की। इस दौरान मृतक अनुज की पत्नी निधि ने वहां से भागकर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। इसके बाद सूचना पर सीओ आलोक सिंह, एडसीएम दुर्गेश कुमार मिश्र, कोतवाल अजय शर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के पिता महक सिंह ने गांव के ही राज कुमार पुत्र जयपाल सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम
बड़ौत। अनुज की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। महिला और युवतियों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक अनुज के दो बच्चे यश और निकेत हैं। यश सात साल का है जो कक्षा दूसरी कक्षा में पढ़ता है, जबकि निकेत डेढ़ साल का है। एक भाई अमित है। इस हादसे के बाद अनुज का पूरा परिवार गम में डुबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed