फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against unknown miscreants for shooting the father of minister's personal assistant

Baghpat News: मंत्री के निजी सहायक के पिता को गोली मारने पर अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा

Mon, 28 Jul 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown miscreants for shooting the father of minister's personal assistant
खेकड़ा(बागपत)। केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के पिता संदीप शाह को गोली मारने के मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उनको रविवार देर शाम बड़ागांव मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास टहलते हुए गोली मारी गई थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। उधर, मेरठ के अस्पताल में ऑपरेशन के बाद घायल के पेट से छर्रे निकाल लिए गए।
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह के पिता संदीप शाह गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक भी हैं। वह शनिवार शाम बड़ागांव मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर टहलने गए थे, तभी वहां आए दो बदमाशों ने संदीप शाह पर दो गोली चला दी, जिनमें एक गोली पेट के किनारे से लगते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां आए मजदूरों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जंगल में भाग गए। इस मामले में संदीप शाह के ममेरे भाई व रालोद के प्रवक्ता विश्वास चौधरी ने रविवार को एसपी को व्हाट्सएप पर भेजी। उन्होंने शिकायत में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के विवाद का भी जिक्र किया है। साथ ही गोली मारने वाले बदमाशों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले महीने दी थी शिकायत, सुरक्षा के आदेश की लिखी थी बात
गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक संदीप शाह ने जून माह में पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने पुराने मामलों का जिक्र किया था कि उनका कुछ लोग पीछा करते हैं। उन पर खेत में हमला हो चुका है। उन्होंने जानमाल का खतरा जताते हुए सुरक्षा के आदेश जारी करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि पहले भी खेकड़ा से बाहर जाने पर उनको सुरक्षा देने के आदेश दिए थे। यह शिकायत देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed