फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against five including student leader

छात्र नेता समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Tue, 24 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including student leader
दोघट (बागपत)। जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद राणा ने बताया कि गांव के ही पांच लोगों ने उसके खिलाफ कॉलेज संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाए और उनके बदले पांच लाख रुपये की मांग की। उसने आरोपियों को रुपये देने से मना किया तो उसे भुगत लेने की धमकी दी। इससे उसका परिवार भयभीत है। साथ ही लोग धमकी दे रहे हैं कि वे ये दस्तावेज दीवारों पर चस्पा कर देंगे। इसकी शिकायत उसने दोघट थाने में की, लेकिन थाना पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ थाना दोघट में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, विवाद को लेकर गांव में बुधवार को पंचायत होगी। दूसरी तरफ एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर निरपुड़ा के छात्र नेता सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed