फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against 16 spouses

16 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 16 spouses
पुलिस ने बिना अनुमति व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन और हाईवे जाम करने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने और बिना अनुमति तहसील में धरना-प्रदर्शन करने, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 16 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के साथ काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं के विरोध में जलूस निकाला था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाते हुए तहसील में धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। इसे देखते हुए पुलिस ने अनुज पंवार, आशु सिद्दीकी, डाक्टर मदन खुराना, मनोज मलिक, राहुल कैल, प्रिंस तोमर, अमित पंवार, विशू पंवार, आकाश पंवार, नितिन, देवेंद्र उपाध्याय, निखिल, राहुल, सचिन, सुमित व योगेश राणा सहित 16 लोगों के खिलाफ कोतवाली बड़ौत में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने व कोविड-19 के नियमों सहित हाईवे अवरुद्ध करने के मामले में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed