{"_id":"5efccf2e8ebc3e42fe276b3c","slug":"care-of-corona-infected-is-necessary-give-food-and-tea-in-time-baghpat-news-mrt489041245","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की देखभाल जरूरी, समय से दें भोजन और चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की देखभाल जरूरी, समय से दें भोजन और चाय
विज्ञापन
बागपत। कोविड 19 नियंत्रण के लिए जिले के नामित नोडल अधिकारी उर्जा निगम के एमडी एम देवराज, अपर खाद रसद आयुक्त अनिल कुमार और डीआईजी एलआर कुमार ने एल- 1 कोविड हॉस्पिटल खेकड़ा और सर्वोदय अस्पताल का भ्रमण किया। कोरोना संक्रमितों से बातचीत की।
ऊर्जा निगम के एमडी ने सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा को शाम के समय मरीजों को चाय देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सर्वोदय हॉस्पिटल के कोविड केयर सेंटर का भी भ्रमण किया और कोरोना मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। त्रिलोकी और मनोज ने बताया कि समय से सैनिटाइज भी हो रहा है और साफ सफाई के अलावा ऑक्सीजन भी चेक की जा रही है। नाश्ते में दलिया चाय ब्रेड दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक को टीम को सक्रिय रखने व बेहतर कार्य करने पर उनकी सराहना की।
इसके बाद उर्जा निगम के एमडी एम देवराज ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रेंडम चेकिंग कराने और आशा व एएनएम को जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ आरके टंडन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीएससी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, एसीएमओ डॉक्टर बीएलएस कुशवाह मौजूद रहे।