{"_id":"58ebcf0f4f1c1b9c36cf5b1e","slug":"car-ki-takkar-se-bachhi-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से कुचलकर बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागपत-मेरठ रोड पर हादसे के बाद कार में बच्ची का शव लेकर बैठा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बागपत-चमरावल मार्ग पर अहेड़ा गांव में कार ने रोड क्रॉस कर रही बच्ची को कुचल दिया। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने कार में तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। भाजपा विधायक योगेश धामा को भी मामले से अवगत कराया।
अहेड़ा गांव निवासी लीलू की बेटी हनी (5) कक्षा एक में पढ़ती थी। सोमवार शाम अपने गांव में सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी चमरावल की ओर से तेज गति से आई कार ने बच्ची को कुचल दिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपी चालक घायल बच्ची को लेकर बागपत पहुंचा। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पता चलते ही गुस्साएं परिजनों ने शहर के मेरठ रोड पर अस्पताल के पास कार में तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
पुलिस शव को कब्जे में लेनी लगी, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया। बाद में परिजन शव को लेकर घर पर चले गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरूण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले में बच्ची के परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से छात्र गंभीर
बागपत। बड़ौत रोड निवासी बीपीएड का छात्र मंजीत, सोमवार सुबह दूध लेने के लिए जा रहा था। बस स्टैंड के पास कार ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा अमीनगर सराय मोड़, काठा गांव के निकट और गौरीपुर मोड़ के पास हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर ः बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास बागपत की ओर से आ रहा कंटेनर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।