फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Captured land of martyr's kin

शहीद के परिजनों की जमीन पर कब्जा

Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Captured land of martyr's kin
बागपत। कश्मीर में देश की सीमा पर वर्ष 2003 में शहीद हुए जवान देशपाल सिंह तोमर के परिजन जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए भटक रहे हैं। आरोप है कि पुलिस शहीद के परिजनों की मदद करने की बजाय कब्जा करने वालों का साथ दे रही है। अब पीड़ित परिवार ने सांसद व विधायकों के साथ डीएम से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

बामनौली गांव निवासी अजब सिंह पुत्र पलटू सिंह ने बताया कि उनका बेटा देशपाल सिंह तोमर वर्ष 2003 में कश्मीर घाटी में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया था। 1999 में उन्होंने गांव में कुछ जमीन खरीदी थी। चकबंदी के दौरान उन्हें दूसरी जगह जमीन दी गई। हालांकि अभी तक उस जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया है। दूसरा पक्ष झगड़ा करने पर आमादा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने फसल नष्ट करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी। हालांकि खेत खाली था। पुलिस उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। वह इस भूमि पर शहीद बेटे का स्मारक बनवाना चाहते हैं। उन्होंने जमीन पर कब्जा दिलाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मामले में कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी राजकमल यादव को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed