फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cannot tolerate delay in payment of salary: Virendra Singh

वेतन भुगतान में देरी बर्दास्त नहीं-वीरेन्द्र सिंह

Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cannot tolerate delay in payment of salary: Virendra Singh
विभिन्न समस्याओं को लेकर नगरपालिका परिषद में शिक्षकों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका परिषद में शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले माध्यमिक, प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। वहीं, शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री को संबोधित ज्ञापन पालिका चेयरमैन को सौंपा।
इससे पूर्व नगर पालिका के मीटिंग हॉल में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वेतन भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शिक्षकों ने बढ़े महंगाई भत्ते से रोक हटाने, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ देने, दो बच्चों पर वेतन वृद्धि पर रोक हटाने तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूकता अभियान चला रखा है। जिला मंत्री सतवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में 80 फीसदी विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए शिक्षकों पर स्थानांतरण की तलवार लटका रखी है। सामूहिक बीमा पर रोक लगाकर शिक्षकों का भविष्य चौपट कर दिया है।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव ड्यूटी में मृत शिक्षकों के परिजनों को धनराशि व परिजन को नौकरी की घोषणा पूरी न होने पर नाराजगी जताई। प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की पद बहाली की मांग उठाई। विद्यालयों में सफाईकर्मी व लिपिक की व्यवस्था की जाए। चेतावनी दी कि शिक्षक संगठन किसान यूनियन की तर्ज पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का निर्णय लेंगे। बताया कि प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी के बागपत आगमन पर शिक्षक महासंघ द्वारा प्रदर्शन विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा को सौंपा। बैठक में मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, प्रहलाद, कटार सिंह राणा, सुरेंद्र मलिक, राजकुमार शर्मा, आदेश गुप्ता, ईश्वर पाल सिंह, राजीव तोमर ,हरविंदर सिंह, मनोज पंवार, नवीन कुमार, राकेश यादव, विकास मलिक, उमेश चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed