{"_id":"61ec5928b86ce022d91ce3e8","slug":"candidates-increased-in-the-election-battle-baghpat-news-mrt5743804110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण में बढ़ गए प्रत्याशी, छह पार्टियां कम हुई तो छह नई मैदान में उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रण में बढ़ गए प्रत्याशी, छह पार्टियां कम हुई तो छह नई मैदान में उतरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। अब नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के साथ यह सभी साफ हो जाएगा कि ईवीएम में क्या-क्या चुनाव चिह्न रहेंगे। हालांकि इस बार कई पार्टियां चुनाव से गायब हैं तो कई नई पार्टियों के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां 31 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी बागपत विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि इस बार भी बागपत सीट से 13 नामांकन आए हैं, लेकिन उनमें कवरिंग प्रत्याशी भी शामिल हैं। पिछली बार बड़ौत सीट से आठ प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे थे तो इस बार 12 नामांकन आए हैं। इस तरह ही पिछली बार छपरौली से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे और इस बार 11 नामांकन आए हैं। इस सीट पर जरूर एक नामांकन ज्यादा है। वहीं, पिछली बार अपने प्रत्याशी उतारने वाली छह पार्टियों ने यहां चुनाव से किनारा कर लिया है तो छह नई पार्टियों ने इस बार अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
नामांकन पत्र पहले ही खरीद लिया
यहां ऐसे कई पार्टियों के नेता हैं, जिनको टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। इसके चलते उन नेताओं ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया और उसको भरवाकर तैयार भी करा लिया। लेकिन पार्टियों से प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनका चुनाव लड़ने का सपना चकनाचूर हो गया। यहां करीब 45 नामांकन पत्र खरीदे गए थे, लेकिन 36 ही कराए गए। रालोद के सबसे ज्यादा ऐसे नेता रहे, जिन्होंने नामांकन पत्र खरीदा और उनको मायूसी मिली।
विज्ञापन
इस तरह प्रत्याशियों की स्थिति
विधानसभा सीट वर्ष 2017 वर्ष 2022
बागपत 13 13
बड़ौत 8 12
छपरौली 10 11
बागपत विधानसभा सीट
इस बार ये पार्टियां मैदान में नहीं उतरीं
-सर्वजन समता पार्टी
-सर्व सम्भाव पार्टी
-भारतीय तारक समाज पार्टी
-भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी
-इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
-बहुजन मुक्ति पार्टी
इस बार यह नई पार्टी चुनाव में उतरी
-आम आदमी पार्टी
-पीस पार्टी
-इंडियन नेशनलिस्ट एलायंस पार्टी
-सेक्युलर इंकलाब पार्टी
-भारतीय वीर दल
--
बड़ौत विधानसभा सीट
इस बार ये पार्टियां मैदान में नहीं उतरीं
-इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
-स्वराज पार्टी ऑफ इंडिया
इस बार ये नई पार्टी लड़ रहीं
-आम आदमी पार्टी
-सर्वजन लोकशक्ति पार्टी
-लोग पार्टी
-इंडियन नेशनल एलांयस पार्टी
-विकासशील इंसान पार्टी
-बहुजन शक्ति पार्टी
----
छपरौली विधानसभा सीट
इस बार ये पार्टियां मैदान में नहीं उतरीं
-इतेहाद-ए-मिलायत काउंसिल
-सर्वोदय भारत पार्टी
-आम जनता पार्टी राष्ट्रीय
-बहुजन मुक्ति पार्टी
-सर्वजन समता पार्टी
इस बार ये नई पार्टी लड़ रहीं
-आम आदमी पार्टी
-अखिल भारतीय लोकदल
-भारतीय तारक समाज पार्टी
-विकासशील इंसान पार्टी
-एआईआईएम
-इंडियन नेशनलिस्ट एलांयस पार्टी