फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Camp organized on World Mental Day

विश्व मानसिक दिवस पर शिविर लगाया, नगर में निकाली जनजागरूक रैली

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Camp organized on World Mental Day
विश्व मानसिक दिवस पर शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मानसिक बीमारी और उपचार के बारे में जानकारी दी। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर में जन जागरुकता रैली भी निकाली गई।
शिविर में डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अजेंद्र मलिक व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने सीएचसी पर आए मरीजों को बीमारी के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकीय रोगों में मानसिक बीमारियों के होने की दर सर्वाधिक है। देश का प्रत्येक नागरिक किसी न किसी मानसिक बीमारियों से ग्रस्त है। इनमें से 1.9 प्रतिशत गंभीर मानसिक रोगों से पीड़ित है। नेशनल हेल्थ सर्वे 2020-21 के अनुसार प्रदेश में 6.1 प्रतिशत लोग मानसिक बीमारियों से ग्रस्त है।
विज्ञापन

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार आवश्यक है। नोडल अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ष 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर मात्र 0.5 मनो चिकित्सक उपलब्ध थे, मगर 2022 में प्रति लाख लोगों पर 2.5 मनोचिकित्सक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय पर नींद न आना या देर से आना, घबराहट, तनाव होना, काम में मन न लगना व आत्महत्या का विचार आना, भूत-प्रेत, देवी-देवता की छाया या भ्रम होना, बुद्धि का कम विकास होना या याददाश्त की कमी होना, बिना वजह लड़ाई या गाली-गलौज करना, मिर्गी, बेहोशी या अन्य किसी प्रकार के दौरे आना, सोचने और दैनिक कार्यकलापों को करने में कठिनाई, मन में बार-बार गलत विचारों का आना, चिकित्सक की सलाह के बिना औषधियों का सेवन करना शराब या तंबाकू का अधिक सेवन करना और व्यवहार में अचानक से बदलाव आना मानसिक बीमारी के लक्षण होते है। समय पर सही उपचार न मिलने पर बीमारी जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed