Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A unique example of affection in relationships: a father observed a fast for his sons, and an uncle for his nephews.

Baghpat News: रिश्तों में स्नेह की अनूठी मिसाल, बेटों के लिए पिता तो भतीजों के लिए चाचा ने रखा व्रत

Mon, 02 Nov 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A unique example of affection in relationships: a father observed a fast for his sons, and an uncle for his nephews.
-अहोई अष्टमी पर पत्नी के निधन के बाद पिता निभा रहे मां की जिम्मेदारी
विज्ञापन

-चाचा ने भी भतीजों की लंबी उम्र और सलामती के लिए रखा निर्जला उपवास
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अहोई अष्टमी पर संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन जिले में कुछ पिता और चाचा भी इस परंपरा को निभा रहे हैं। रविवार को अहोई अष्टमी पर पत्नी का साथ छूटने के बाद बच्चों की परवरिश कर रहे पिताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। वहीं चाचा ने भी अपने भतीजों की सलामती के लिए पूरे दिन उपवास रखकर रिश्तों में स्नेह और समर्पण की मिसाल पेश की।
अंगदपुर निवासी अखिलेश मैत्रेय ने अपने भतीजों आरव और उदित की लंबी उम्र और सलामती की कामना के लिए अहोई अष्टमी का निर्जला व्रत रखा। उनके भाई दुर्गेश मैत्रेय की वर्ष 2017 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में उनकी भाभी सविता मैत्रेय का भी ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। माता-पिता का साया उठने के बाद अखिलेश ने दोनों भतीजों की जिम्मेदारी संभाली। वह हर साल अहोई अष्टमी पर निर्जला व्रत रखकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन

वहीं सुखपाल की पत्नी बगली का वर्ष 2003 में निधन हो गया था। वह अपने पीछे एक बेटा और पांच बेटियां छोड़ गई थीं। पत्नी के जाने के बाद सुखपाल ने बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी खुद संभाली। वह तभी से अहोई अष्टमी पर निर्जला व्रत रखते आ रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सलामती की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाओं की तरह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संतान के लिए मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर कॉलोनी निवासी कृष्णपाल भी पत्नी सावित्री के निधन के बाद बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने भी अहोई अष्टमी पर अपने बच्चों की लंबी उम्र और सलामती की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। इन पिताओं और चाचा का समर्पण बताता है कि बच्चों के प्रति स्नेह, चिंता और जिम्मेदारी केवल मां तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed