{"_id":"6424476de2eecfddea0b5234","slug":"cameras-damaged-five-times-in-ten-days-at-checkpoints-charge-line-spot-baghpat-news-c-14-1-173131-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौकियों पर दस दिन में पांच बार कैमरे खराब, प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौकियों पर दस दिन में पांच बार कैमरे खराब, प्रभारी लाइन हाजिर
Wed, 29 Mar 2023 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 29 Mar 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
- हरियाणा की सीमा से सटी निवाड़ा चौकी व मुजफ्फरनगर की सीमा पर भड़ल चौकी के कैमरे के निकाल दिए जाते थे तार
- दोनों जगह के सीओ को सौंपी गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौकियों पर दोबारा खेल शुरू हो गया है और यह खेल सबसे ज्यादा अन्य जिलों व राज्यों की सीमा वाली चौकियों पर हो रहा है। ऐसा ही मामला निवाड़ा और भड़ल चौकियों पर पकड़ में आया। जहां दस दिन में पांच बार कैमरों को खराब कर दिया गया। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर दोनों चौकियों के प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि थानों और चौकियों पर लगे आईपी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे। उन्होंने देखा कि हरियाणा सीमा की निवाड़ा चौकी और मुजफ्फरनगर सीमा की भड़ल चौकी के कैमरे बार-बार खराब हो रहे हैं। दस दिन में पांच बार उनको तार खिंचने की बात कहकर ठीक करने वाले को भी बुलाया गया। इस तरह से बार-बार कैमरे खराब होने पर जांच कराई तो गड़बड़ी मिलने पर निवाड़ा चौकी प्रभारी कैलाशनाथ सिंह व भड़ल चौकी प्रभारी अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ बागपत व बड़ौत को इनके खिलाफ जांच सौंपी गई।
--
निरीक्षक व उपनिरीक्षक के कार्य स्थल बदले गए
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस लाइन से निरीक्षक महावीर प्रसाद को निरीक्षक अपराध बालैनी, कृपेंद्र को बस अड्डा बड़ौत चौकी प्रभारी, शीलेंद्र सिंह को बोहला चौकी प्रभारी, अभिषेक सिंह को टीकरी चौकी प्रभारी, अमरदीप सिंह को भड़ल चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को निवाड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया। इनके अलावा इनके सात उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया है।