{"_id":"682b39b153da0620c50c15d1","slug":"called-the-petrol-pump-operator-and-demanded-a-ransom-of-rs-5-lakh-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131675-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पेट्रोल पंप संचालिका को फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पेट्रोल पंप संचालिका को फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी
Mon, 19 May 2025 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 19 May 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
- लुहारा गांव का रहने वाला है आरोपी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुरकलां गांव की पेट्रोल पंप संचालिका मंजू सिंह को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने अरुण निवासी लुहारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश भी दी।
सरूरपुरकला गांव निवासी मंजू सिंह ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि सोनीपत के खेवड़ा गांव के पास सीआरपीएफ कैंप के समीप उनका पेट्रोल पंप है। कई दिन पहले मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अरुण निवासी शेरपुर लुहारा बताया और पांच लाख रुपये मांगने लगा।
पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि धमकी देने का विरोध करने पर अरुण ने लोकेशन निकलवाकर गोली मारने की धमकी दी। मंजू ने बताया कि अरुण के पिता के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।