{"_id":"637a6c115c6a7112d1662da2","slug":"call-to-maintain-brotherhood-in-all-religion-conference-baghpat-news-mrt6144807159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वधर्म सम्मेलन में भाईचारा कायम रखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वधर्म सम्मेलन में भाईचारा कायम रखने का आह्वान
विज्ञापन
बागपत : मुस्लिम इंटर कालेज असारा में आयोजित कोमी एकता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। असारा गांव के मुस्लिम इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित कौमी एकता के लिए सर्वधर्म सम्मेलन में भाईचारे को मजबूत रखने का आह्वान किया। सभी संप्रदायों के धर्मगुरुओं ने देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बागपत ने हमेशा गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल पेश की है।
सर्वधर्म सम्मेलन में सभी संप्रदायों के धर्मगुरुओं और गण्मान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाईचारे से ही देश को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सभी धर्मों के लोगों को मिलकर मेहनत करनी होगी। वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ाने के बजाय आपस में बैठकर निपटा लेना चाहिए। वक्ताओं ने अपने भाषण में देश की मजबूती और भाईचारे को मजबूत रखने पर बल दिया।
सर्वधर्म सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया। मौके पर प्रोफेसर मोहम्मद लुकमान खान, मोहम्मद अहमद, मेहर आलम, ठाकुर पूरन सिंह, डॉ. विपिन कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, राजेंद्र प्रधान, धर्मपाल चेयरमैन, अहमद हमीद मौजूद रहे।

मुस्लिम इण्टर कालेज असारा में आयोजित कोमी एकता सम्मेलन में भाग लेते लोग- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन