फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cable blew in the city's powerhouse, the light was on for five hours

Baghpat News: शहर के बिजलीघर में केबल फुंका, पांच घंटे गुल रही बत्ती

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cable blew in the city's powerhouse, the light was on for five hours
बागपत। शहर में बुधवार सुबह मुख्य बिजली घर में केबल फुंकने से पांच घंटे बत्ती गुल रही। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई। सुबह में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान रहे। हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगी रही। केबल ठीक होने पर बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

खत्ता रोड विद्युत उपकेंद्र में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच अचानक मुख्य लाइन का केबल फुंक गया। जिससे शहर की बत्ती गुल हो गई। उमस भरी गर्मी होने के कारण सुबह ही लोगों की हालत खराब हो गई। इसके अलावा पेयजल सप्लाई भी ठप रही, जिससे सुबह के समय बच्चों के स्कूल जाने से लेकर लोगों को ड्यूटी जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। एक लाख की आबादी सुबह सवेरे ही बिजली पानी को तरस गई। केबल फुंकने की सूचना देकर कर्मियों को बुलाया गया और वह केबल ठीक करने में जुट गए। केबल साढ़े दस बजे ठीक करके बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। उसके बाद ही लोगों की परेशानी दूर हुई।
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ा
केबल फुंकने से शहर की बत्ती गुल होने के कारण नगर पालिका के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। कोर्ट रोड, जिला पंचायत के पास, सुभाष गेट के पास समेत अन्य ट्यूबवेल नहीं चले जिस कारण सुबह सुबह किसी भी जगह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी और लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके बाद गर्मी में परेशान हो गए। इसके अलावा पानी के लिए भी जूझना पड़ा और किसी तरह हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाना पड़ा। - मिथलेश उपाध्याय, बड़ौत रोड
गर्मी में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति की जरूरत होती है। लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण परेशान रहे। ऐसे में पानी भी नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई। किसी तरह से काम चलाया गया। - ममता यादव, भजन विहार

बिजलीघर में केबल फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। केबल को जल्द ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। गर्मी में फाल्ट आने के कारण कई बार समस्या हो जाती है। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed