{"_id":"5db72d5c8ebc3e93cd66cf1d","slug":"cabinman-crushed-by-train-baghpat-news-mrt450760999","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर केबिन मैन की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर केबिन मैन की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर केबिनमैन की ट्रेन से कटकर मौत
बागपत। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर केबिनमैन की मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद पैदल ही रेलवे लाइन से होते हुए घर जा रहे थे।
रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी नरेश (50) पुत्र शिवचंद रेलवे में केबिन मैन के पद पर तैनात थे। वे कासिमपुर खेड़ी स्टेशन पर ड्यूटी करते थे। रविवार रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। रेलवे लाइन पर पैदल सड़क की तरफ जा रहे थे। उसी समय दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक से हटने की जल्दबाजी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ लग गई। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने उनकी शनाख्त की। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दीपावली पर नरेश की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।