फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cab driver shot dead, car looted

Baghpat News: कैब चालक की गोली मारकर हत्या, कार लूटी

Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cab driver shot dead, car looted
बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं - फोटो : पुलिस विभाग
बड़ौत (बागपत)। बुलंदशहर जिले के माछड़ गांव के कैब चालक प्रमोद कुमार (28) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसकी कार लूटकर शव को बागपत के लोयन गांव में कुएं में फेंक दिया। मृतक की कार बहालगढ़ की ओमेक्स सिटी में खड़ी मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। सोनीपत पुलिस ने सिनौली और नूरपुर बिजनौर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कुएं से प्रमोद का शव बरामद किया।
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव बगड़वा अहीर और हाल नोएडा के सेक्टर-104 में रहने वाले नवीन ने बताया कि दिल्ली में वह टूर एवं ट्रैवल्स की कंपनी चलाता है। 28 जनवरी को दो युवक आए और सिनौली जिला बागपत के लिए कार बुक कर ले गए, जिसे प्रमोद निवासी माछड़ बुलंदशहर चला रहा था। प्रमोद ने कई घंटे बाद फोन करने पर बताया कि वह सोनीपत की तरफ जा रहे हैं और प्रमोद ने तब दो घंटे बाद दिल्ली आने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद ही गाड़ी की लोकेशन जीपीएस से सिनौली गांव में मिली।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमोद ने फोन रिसीव नहीं किया और फिर कार की लोकेशन सोनीपत के बहालगढ़ की ओमेक्स सिटी में मिली। वहां जाकर देखा गया तो गाड़ी में खून के धब्बे पड़े हुए थे। इसकी सूचना पर पहुंची सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच के आधार पर सिनौली गांव के वासु और उसके साथी राजन शर्मा निवासी नूरपुर जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार शाम को लोयन गांव के जंगल में ओमबीर के खेत में कुएं से प्रमोद का शव बरामद किया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय कुमार तोमर का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।

- पहले जबरन शराब पिलाई, फिर मौत के घाट उतारा
हरियाणा पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले प्रमोद को जबरदस्ती शराब पिलाई गई, क्योंकि प्रमोद गाड़ी चलाते समय शराब पीने से मना कर रहा था। इसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और लोयन गांव के जंगल में कुएं में शव फेंककर भाग गए। हत्या के बाद दोनों कार को ओमेक्स सिटी में खड़ी कर दी। उधर परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार शादीशुदा था, लेकिन बच्चे नहीं है।

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं- फोटो : पुलिस विभाग

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं- फोटो : पुलिस विभाग

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं

बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिसकर्मी को घटना की जानकारी देेते मृतक प्रमोद कुमार के परिजन। सं- फोटो : पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed