फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CAA has been misrepresented by some people: Udaybhan Singh

सीएए को कुछ लोग गलत तरीके से कर रहे प्रस्तुत: उदयभान सिंह

Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
CAA has been misrepresented by some people: Udaybhan Singh
बिनौली (बागपत)। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को गलत तरीके से प्रस्तुत कर कुछ लोग षडयंत्र कर रहे हैं। यह कानून किसी को देश से निकालने के लिए नहीं है। देश का हर मुस्लिम वर्ग हमारा प्यारा है।
विज्ञापन

शनिवार को बिनौली पहुंचे राज्यमंत्री ने पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के आवास पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। गोवंश द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर उन्होंने कहा कि जहां तक किसानों की मांग है, वो जायज है। सरकार गोवंश पर चिंतित है और उनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने नौजवानों के लिए कहा कि प्रगति का रास्ता छोटे उद्योगों से होकर गुजरता है। नौजवान लघु उद्यम को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने। लघु उद्यम लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है। सब्सिडी के साथ कामगारों को ऋण उपलब्ध करा रही है। इसका बेरोजगार युवा लाभ उठाएं।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के परिजनों से भी मुलाकात की। इसके उपरांत जिवाना गुलियान गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता जसबीर सोलंकी के आवास पर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। जौहड़ी गांव में शूटर दादी प्रकाशी तोमर के घर भी गए। इस अवसर पर अरुण त्रिपाल धामा, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, संजू प्रधान, संजय प्रधान, सुनील धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed