फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses increased on Baraut-Chhaprauli route, people of 15 villages will benefit

Baghpat News: बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बढ़ाई बस 15 गांव के लोगों को होगा फायदा

Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Buses increased on Baraut-Chhaprauli route, people of 15 villages will benefit
बड़ौत डिपो में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : mathura
बड़ौत। बड़ौत से छपरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे मार्ग पर करीब 15 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चार बसों का संचालन किया जा रहा था। इसके बाद भी बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार परिवहन अधिकारियों से बसों की कमी की शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों की समस्या को देखते हुए मार्ग पर एक अप्रैल से अतिरिक्त बस का संचालन करने की बात कही थी। मगर, किसी कारण से उस दिन संचालन नहीं करके बृहस्पतिवार को बस शुरू की गई। इससे मार्ग से जुड़े सिनौली, नंगला, मलकपुर, लोयन, शेरपुर, लुहारा, कुरडी, तिलवाड़ा, छपरौली समेत 15 गांव के लोगोंं को आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed