Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses do not run on the Pusar-Tikri route, causing inconvenience to people.

Baghpat News: पुसार-टीकरी मार्ग पर नहीं चलती बसें, लोग परेशान

Wed, 07 Jan 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Buses do not run on the Pusar-Tikri route, causing inconvenience to people.
-मार्ग पर बसों का संचालन करने की लोगों ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फोटो संख्या 2

बड़ौत। पुसार-टीकरी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से आठ गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों ने मार्ग पर बसों के संचालन की मांग उठाई।

पुसार-टीकरी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मार्ग पर स्थित पुसार, इब्राहिमपुर माजरा, दोघट, गांगनौली, ईदरीशपुर, भगवानपुर, नांगल, टीकरी समेत आठ गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विनोद, प्रवीण, मनोज, राहुल समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि कई माह से परिवहन अधिकारियाें से बसों का संचालन करने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस मार्ग पर जल्द बसों का संचालन कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

---
मार्ग पर बसों के नहीं चलने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से बसों का संचालन करने की मांग की जा रही है। कोई समाधान नहीं हो रहा है। -विनोद, टीकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के नहीं चलने से लोगों को डग्गामार वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बसों का जल्द संचालन करने की परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है। -अमित, दोघट

----------

मार्ग पर बसों के संचालन के लिए अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद भी यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। -हाकिम सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed