{"_id":"66644a9b52028532f606a5ce","slug":"buses-are-being-run-without-permit-on-meerut-baghpat-highway-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-113934-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ-बागपत हाईवे पर बिना परमिट चलाई जा रहीं बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ-बागपत हाईवे पर बिना परमिट चलाई जा रहीं बस
विज्ञापन
-दस जून तक बसों का संचालन बंद न करने पर एआरटीओ के खिलाफ धरना देंगे ट्रांसपोर्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। ट्रांसपोर्टरों ने मेरठ-बागपत हाईवे पर बिना परमिट बस चलाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं ऐसी बसों को दस जून तक बंद नहीं कराने पर एआरटीओ के खिलाफ धरने की चेतावनी दी।
चौधरी ट्रांसपोर्ट बस सर्विस के सचिव चौधरी हिम्मत सिंह का कहना है कि मेरठ-बागपत हाईवे पर 72 प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है, जबकि मार्ग पर रोडवेज की दो बसों का परमिट है। नियमों को ताक पर रखकर भैंसाली डिपो, बड़ौत डिपो और लोनी डिपो की बसों का अवैध संचालन किया जा रहा है। मार्ग पर चलने वाली 18 बसों में से सिर्फ एक या दो बस का परमिट है और उसका भी रिन्युअल नहीं कराया गया है। उन्होंने आरटीओ मेरठ से मार्ग पर चल रही अवैध बसों का संचालन बंद कराने की मांग की है। दस जून तक बसों का संचालन बंद नहीं कराने पर ट्रांसपोर्टर 11 जून को आरटीओ कार्यालय मेरठ में धरना देंगे।