फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus operations will start for Rohtak and Karnal

Baghpat News: रोहतक, करनाल के लिए शुरू होगा बसों का संचालन

Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bus operations will start for Rohtak and Karnal
बड़ौत। रोडवेज डिपो को जल्द करीब 50 नई बसें मिलने वाली हैं। इनका हरियाणा के रोहतक, करनाल, समालखा के अलावा देहात के रूटों टांडा, छपरौली, कोताना पर भी संचालन होगा। इससे यात्रियों को आवागमन में लाभ मिलेगा। बड़ौत रोडवेज डिपो के रिकार्ड के अनुसार निगम की 122 व 53 अनुबंधित बसें हैं। जिनका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा हैं। इसके बाद भी बसों की कमी के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मजबूरी में यात्री डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर है। परिहवन अफसरों के अनुसार डिपो को जल्द 50 बसें मिलेगी।
इन बसों का मुख्य रूप से शामली, दिल्ली, मेरठ मार्गों के अलावा हरियाणा के रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अलवर, समालखा के लिए संचालन किया जाएगा। मगर, इनमें से कुछ बसें देहात के हिस्से में भी आएगी। कोताना, छपरौली, टांडा मार्गों पर भी एक से दो बसों को बढ़ाया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed